August 1, 2026

News India Group

Daily News Of India

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया कुडा़ उन्मूलन सप्ताह।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी ने आज कचरा उन्मूलन सप्ताह के तहत प्रधानाचार्य शिवप्रसाद नौटियाल के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी जनार्दन प्रसाद के निर्देशन में विद्यालय परिसर व धारी बाज़ार मे व गांव में छात्र छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया, सफाई अभियान में लगभग 10 से 12 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया, कुडा़ एकत्रित सप्ताह के अवसर पर ललित डोभाल “अल्पज्ञ “बी एड प्रशिक्षु जो इन दोनों अपने प्रशिक्षण का कार्य राजकीय इंटर कॉलेज में कर रहे है और धारी पल्ली गांव के नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद डोभाल और युवा दल के कोषाध्यक्ष महादेव उनियाल सभी ने लोगो को सफाई के प्रति सजग रहने की अपील की।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों जोगेश्वर प्रसाद डोभाल, व कामेश्वर प्रसाद उनियाल ने भी इकाई प्रभारी जे पी डोभाल व छात्राध्यापक ललित डोभाल और अध्यक्ष बीरेंद्र डोभाल का व महादेव उनियाल को धन्यवाद किया और साथ ही विद्यालय के सभी एन एस एस के छात्र छात्राओं को भी तह से धन्यवाद किया । कार्यक्रम के इस मौके पर गांव के गणमान्य और शिक्षक मौजूद रहे।

You may have missed