July 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

सीएम तीरथ ने एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने का लिया संज्ञान, उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश।

फ़ाइल फ़ोटो

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने थानो रोड पर निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने का त्वरित संज्ञान लेते हुए इसके कारणों की तत्काल उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम तीरथ ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों के साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं ताकि इस प्रकार निर्माण कार्यों के क्षतिग्रस्त होने से शासकीय धन की बरबादी के साथ ही जनता को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।