July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

महिला मोर्चा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों को विधायक जोशी ने दी बधाई।

देहरादून : मसूरी विधायक गणेश जोशी से उनके आवास में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, कोषाध्यक्ष नन्दनी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, प्रदेश मंत्री डा0 बबीता सहौत्रा एवं वंदना बिष्ट ने मुलाकात की।

विधायक जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। उन्होनें कहा कि सभी पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन का लाभ भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनावों में मिलेगा। विधायक जोशी ने सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश पंत, निर्मला जोशी, पूर्व प्रधान ज्योति कोटिया आदि उपस्थित रहे।

You may have missed