August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था ने लाल टिब्बा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।

मसूरी : रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था ने छावनी क्षेत्र के लाल टिब्बा में स्वच्छता अभियान चलाया व प्लास्टिक सहित अन्य कचरा एकत्र किया वहीं लोगों से पहाड़ियों पर कचरा न डालने व स्वच्छता बनाये रखने व प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया।
रोबुस्ट संस्था के शुभ विश्नोई ने कहाकि संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करती रहती है वहीं विशेष कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती है। इसी कड़ी में संस्था के सदस्यों ने छावनी क्षेत्र लंढौर के लाल टिब्बा में स्वच्छता अभियान चलाया व रोड के आस पास व नालों में पडे कूड़े सहित प्लास्टिक को एकत्र कर साफ किया। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों ने इस मौके पर घूमने आये पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने व पर्यावरण को स्वच्छत रखने के लिए सफाई रखने का आहवान किया। इस मौके पर श्रेयश शुक्ला, आशुतोष पंत, सानवी गर्ग व विदुषि खंडूरी आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed