June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी घोषित होने पर मिष्ठान वितरित किया व आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चैक पर एकत्र हुए और गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया व भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक गणेश जोशी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। व मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की व खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि लंबे समय में प्रदेश की जनता की मांग थी कि गैरसैंण राजधानी बने। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी घोषित कर सभी को चैंका दिया। उन्होने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। इससे आम जनता में खुशी की लहर है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल महामंत्री कमला थपलियाल, छावनी सभासद बादल प्रकाश, चंद्रकला सयाना, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, अरविंद सेमवाल, प्रोमिला पंवार,रमेश खंडूरी, बिजय बिंदवाल, विजय रमोला, अनीता सक्सेना, सपना शर्मा, अभिलाश, रूपचंद शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed