July 5, 2026

News India Group

Daily News Of India

दर्दनाक हादसा – 6 की मौत, चार घायल।

1 min read

टिहरी : धनोल्टी के समीप ज्वारना- बंगियाल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 10 लोग सवार थे.. सूचना मिलते ही पुलिस फायर एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.. और रहत बचाव कार्य में जुट गए.. मैक्स वाहन हादसे में मृतकों की संख्या 6 हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। जबकि 6 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया हैं।

बताया जा रहा है की सभी 10 लोग एक चूड़ाकर्म संस्कार से घर वापस लौट रहे थे। हादसे का कारण घना कोहरा और बारिश होने के कारण बताया जा रहा है। सभी 10 लोग अलग-अलग गांव के नेरी, तिखोन, बरनू और डांग गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद मौके पर जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू किया। मृतकों में तीन महिलाएं व 3 पुरुष शामिल है, जबकि घायलों में दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही गांवों में कोहराम मच गया है । जिला अस्पताल के सीएमएस का कहना है अस्पताल मे भर्ती तीन घायलों की स्थिति सामान्य है जबकि एक घायल की हेड इंजरी होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।

You may have missed