April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम।

मसूरी : अग्रवाल महिला महासभा के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नृत्य, व विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ होली का टीका लगाकर धूमधाम से मनाया गया।

कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महिला अग्रवाल महासभा होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन की आरती व गुलाल का टीका लगाकर किया गया। इस मौके पर महिला अग्रवाल महासभा की अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल ने सभी अग्र बहनों का स्वागत किया व कहा कि होली भारतीय संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस मौके पर महिलाएं सजधज कर आई व जमकर होली के गीतों पर नृत्य किया व विभिन्न मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। अग्रवाल महिला महासभा की सचिव कविता गोयल ने सभी को विभिन्न मनोरंजक खेल खिलवाये व हास्य व्यंग के द्वारा मनोरंजन किया। वहीं कोषाध्यक्ष सपना गोयल ने तंबोला खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने डांडिया रास नृत्य किया। इस मौके पर खेलों व नृत्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली अग्रवाल महिला सभा की सदस्यों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अग्रवाल महासभा के संरक्षक धनप्रकाश अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल, सचिव संदीप अग्रवाल, मनीषी संघल, ममता  अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, शालिनी गर्ग, निर्मल अग्रवाल, उर्मिला मित्तल, अर्चना गोयल, नीरा गोयल, मंजू, सारिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *