April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

धूमधाम से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस।

1 min read

      अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं जिलाधिकारी ने हर्बल गार्डन में रुद्राक्ष की पौध भी रोपित की। वहीं यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी मांउट एल्ब्रस फतेह करने जा रही जनपद की पर्वतारोही अनामिका बिष्ट को मा० विधायक व जिलाधिकारी द्वारा फ्लेग ऑफ किया गया।

यमुनोत्री विधायक रावत ने अपने सम्बोधन में जनपद वासियों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विकास पर जोर देते हुए उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने सम्बोधन  में स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव की सभी जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी में दिन-रात काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मी,डॉक्टर्स,फ्रंटलाइन वर्कर्स,पुलिस आदि कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर कार्य किया है। तीसरी लहर आने से पहले सभी को वेक्सीन लग जाए इस हेतु स्वास्थ्य कर्मी निरन्तंर अपनी सेवाएं दे रहे है जो प्रशसनीय है। कोविडकाल में विकास के कार्य प्रभावित न हो इस हेतु त्वरित गति के साथ विकासात्मक कार्यों को धरातलीय स्वरूप प्रदान करने हेतु अधिकारी मेहनत करें। गरीब व पात्र लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इस हेतु सही लाभार्थियों का चयन करें।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों,अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें अमित पर्यावरण मित्र, सुमित,अनिल,रमेश, सत्यप्रकाश, गुलशन, विशाल,अनित, नाला गैंग लोकेन्द्र, नाला गैंग, गुड्डी, सुनील चौहान, पी0आर0डी0 स्वयं सेवक, फूल सिंह,इन्द्रा,
विनोद सिंह पंवार,उ0नि0 रमन बिष्ट, उ0नि0 गिरीश बडोनी थाना मनेरी, कानि0 ना0पु0 चन्द्र मोहन सिंह नेगी थाना कोतवाली कानि0 ना0पु0, सुनील मैठाणी थाना कोतवाली कानि0 ना0पु0, महेन्द्र सिंह चौहान थाना मनेरी कानि0 ना0पु0, दिनेश तोमर थाना मनेरी, सुन्दर सफाई नायक जिला चिकित्सालय, संतोष, सतीश, संतोष नौटियाल वाहन चालक, रघुवीर सिंह ,मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, विरेन्द्र पंवार फार्मासिस्ट, महिपाल राणा कोल्ड चेन हैण्डलर, शरद जोशी, वी0सी0सी0एम0 अभिनीत तिवारी ऐपिडेमिलाॅजिस्ट
हिमश्वेता, जिला समन्वयक (pmmvy) बाल विकास विभाग,रेखा जिला सहायक समन्वयक वन्दना,पुनिता, ब्लाक समन्वयक हिमानी पंवार, ब्लाक सहायक समन्वयक, सरस्वती ब्लाक सहायक समन्वयक,सुरजकान्त, ब्लाक समन्वयक, उपेन्द्र सिंह भण्डारी, प्रवक्ता
रा0की0इ0का0 उत्तरकाशी, कैलाश मणी गौड, प्रवक्ता रा0इ0का0 मनेरी, कु0 मनीषा क्रीडा विभाग फुटबाल राज्य स्तरीय सीनियर चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु, कु0 नीतिका, कु0 कल्पना, कु0 रुचिका त्यागी, कु0 श्रद्धा कटारिया,कु0 मोनिका क्रिकेट रणजी ट्राॅफी केम्प में चयन हेतु, सुश्री सविता कन्सवाल, वर्ष 2021 मे नेपाल स्थित माउंट लोत्से (8516 मी0) सफल अरोहण हेतु, सुश्री अनामिका बिष्ट पर्वतारोही लिम्का बुक आफ रेकार्ड में निम के साथ 4 शिखरों के सफल आरोहण हेतु, श्रुति रावत साईकलिस्ट ट्रांस हिमालया का साईकिल अभियान में दल का नेतृत्व करने हेतु,प्रताप पोखरियाल पर्यावरणविद, प्रदीप पंवार अवर अभियन्ता यू0जे0वी0एन0एल0 विश्व कि अधिकतम ऊंचाई पर स्थित मोटरेबल खार्दुगंला पास, लेह तक साईकिल अभियानें दल में प्रतिभाग, माधव प्रसाद जोशी वाईस चैयरमैन इण्डियन रेडक्रास सोसाईटी, भजन सिंह राणा दैनिक श्रमिक वनाग्नि से सुरक्षा एंव वन्यजीव के राहत-बचाव कार्यो, राधेश्याम सिल्याण फलोत्पादन, कृष्ण प्रसाद सौरा उद्यानिकी, ठाकुर सिंह कुरौली पशुपालन, रामप्यारी देवी कुरौली मत्स्य पालन, देवेन्द्र सिंह बौन डुण्डा फलोत्पादन, देवेन्द्र प्रसाद बधाणी मातली डुण्डा उद्यानिकी, नरेश नौटियाल पशुपालन, ईलम लाल गेंवाला डुण्डा मत्स्य पालन, जयेन्द्र लाल मल्ला उद्यानिकी, दिनेश बधानी ज्ञानसू पशुपालन, चन्द्रशेखर चमोलीगेंवला डुण्डा मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुंडा शैलेंद्र कोहली, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, डीएफओ पुनीत तोमर, सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डॉ केएस चौहान,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *