June 15, 2026

News India Group

Daily News Of India

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भर्ती परीक्षा में हुये भ्रष्टाचार को लेकर उठाई सीबीआई जांच की मांग।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने (uksssc) उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने और विधानसभा में 2002 से नियमानुसार दी गई नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है।

बोले, विधानसभा में 2002 से हुई नियुक्तियों की हो निष्पक्ष जांच

यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने कहा कि 2002 से विधानसभा में भाजपा/कांग्रेस दोनों दलों ने अपने चेहतों को नियमानुसार नियुक्तियां दी है। जिसकी त्वरित जांच होनी चाहिए। कहा uksssc पेपर लीक कराने वाले आरोपी दिन प्रतिदिन पकड़े जा रहे हैं, जो हमारी एसटीएफ की अपार सफलता की कहानी बयां करती है। लेकिन क्या ये काफी है? बिल्कुल नहीं है, उत्तराखंड का बेरोजगार युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। कहा मैं निर्दलीय विधायक संजय डोभाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीबीआई जांच का अनुरोध करता हूं। मुझे आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि पेपर लीक मामले और विधानसभा में हुई नियुक्तियों कि जांच निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि हमारा मूल निवास प्रमाण पत्र ही मूल उत्तराखंडी की पहचान है। लेकिन उत्तराखंड में अब बाहरी लोग आकर अकूत संम्पत्ति बना कर हम पर राज कर रहे हैं। इनकी भी जांच होनी चाहिए। साथ ही मूल निवास फिर से बनने चाहिए। कहा uksssc पेपर लीक मामले में जब तक बड़े नाम सामने नहीं आते हैं तब तक युवाओं का सवाल यही है कि, हाकम सिंह और चंदन मनराल तो सिर्फ प्यादे हैं, बडे़ मगरमच्छ कब पकड़ में आयेंगे? यमुनोत्री विधायक डोभाल ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है कि शिक्षित युवाओ के साथ न्याय होना चाहिए और जितने भी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है सबकी सीबीआई जांच की मांग यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने उठाई है। डोभाल ने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों को इस भर्ती परीक्षा के भ्रष्टाचार के लिए जिंबेवार ठहराया है।

You may have missed