April 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

जैकी स्वर्ण जयंती फुटबाल प्रतियोगिता में वुड स्टाक व वाइनबर्ग ने मैच जीते।

1 min read

????????????????????????????????????

मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 50 वी जैकी मैमोरियल इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज नौवें दिन कुल तीन मैच खेले गए। पहला मैच निर्मला इंटर कॉलेज और दून वैली पब्लिक स्कूल के बीच 0-0 से ड्रा रहा। दूसरे मैच में वायनबर्ग एलन स्कूल ए ने मसूरी ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में वुडस्टॉक स्कूल ने कासिगा इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, सुपीरियर ब्रदर पी॰ यू॰ जॉर्ज एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसीडोर टिर्की, स्पोर्टस को-ऑर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में अभि गुरूंग, पुष्कर सिंह गुंसाई, सतीश कुलाश्री, मिलन क्षेत्री, रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई।