August 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

गंगनहर में कूदी महिला, SDRF उतराखंड पुलिस की तत्परता ने बचाई जान।

1 min read

रुड़की : सोलानी पार्क ,गंगनहर रुड़की में एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी। व मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की तत्परता से काफी मशकत्त के बाद महिला के बाद जान बचा ली।

इस सम्बंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना दोपहर करीब 14:30 बजे की है जब उक्त महिला नाम रंजीता उम्र 25 w/o धारा सिंह निवासी रुड़की, द्वारा गंगनहर में छलांग लगा दी गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को तुरंत रेस्क्यू कर मोटर बोट के माध्यम से किनारे तक लाया गया व बाद प्राथमिक उपचार के 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह आरक्षी किशोर कुमार, नरेंद्र सिंह, सुमित तोमर ,सुमित नेगी ,पैरामेडिक अमित सैनी व चालक विनोद डब्बास शामिल रहे।

More Stories

You may have missed