May 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

दून में फ‍िर बदलेगा मौसम का म‍िजाज, कई ह‍िस्‍सों में बारि‍श और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

1 min read

उत्तराखंड में दून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और दिनभर धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। चोटियों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। बुधवार को सुबह दून में हल्की धुंध छायी रही। हालांकि, दोपहर में तेज धूप खिली और पारा भी सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दून समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार रहने वाली है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी पाला मुश्किलें बढ़ा रहा है।

बार‍िश और बर्फबारी के आसार
दिन भर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराते रहे और बारिश-बर्फबारी के आसार बने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया क‍ि आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना
उन्‍होंने बताया क‍ि मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। जिससे पारे में भी गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम व‍िभाग ने लोगों से ठंड में सेहत का अध‍िक ख्‍याल रखने की अपील की है।

दिल्ली की एक फ्लाइट रद, पांच विलंब से पहुंचीं
देहरादून हवाई अड्डे पर ठंड और कोहरे को देखते हुए बुधवार को एक फ्लाइट रद कर दी गई, जबकि पांच विलंब से पहुंची। जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार दिल्ली से देहरादून आने वाली शाम 6.10 बजे की इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से ही रद हो गई। सुबह 8:05 बजे दिल्ली से आने वाली एलाइंस एअर की फ्लाइट सुबह 8.21 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

लेट रहीं ये फ्लाइटें
इंडिगो की दिल्ली से सुबह नौ बजे आने वाली फ्लाइट सुबह 9.22 बजे और एयर इंडिया की मुंबई से दोपहर 2:20 बजे आने वाली फ्लाइट विलंब से दोपहर 2.40 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली से दोपहर 2.45 बजे आने वाली फ्लाइट दोपहर 3:37 बजे और दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट विलंब से शाम 5.02 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

इन शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
देहरादून- 23.8, 6.5
ऊधमसिंह नगर- 17.2, 9.8
मुक्तेश्वर- 15.6, 4.4

You may have missed