August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मन की बात के सौवें एपीसोड पर ग्रामीण उमडे।

मसूरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता को समर्पित मन की बात के 100 वें संस्करण में जौनपुर विकासखंड में महिलाओं से लेकर बड़े बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। विधान सभा धनोल्टी में मन की बात के 100 वा एपिसोड के तहत हर बूथ में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा।
ग्राम पंचायत किंसू में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे जिला उपाध्यक्ष व धनोल्टी प्रभारी  परमबीर सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश वासियों के लिए गर्व की बात है कि मन की बात जैसे कार्यक्रम में देश के 96 प्रतिशत लोग प्रधान मंत्री को सुनते और बहुयामी योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव लेते है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से सीधा संवाद होना हर किसी को गौरवान्वित करता है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुवात से ही आर्थिक विकास से लेकर जमीन के हर पहलुओं को छानूने का प्रयास किया है, जिस कारण देश ही नहीं अपितु विदेश के लोग भी भारत के मुरीद होने लगे है, उन्होंने प्रधान मंत्री के इस सेंचुरी अभियान पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में खासतौर पर महिलाओं में भारी उत्साह रहा है, इस मौके पर भाजपा मंडलध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा , शोभना देवी ,शक्ति केंद्र सयोजक , बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं ,बुजुर्ग, व नौजवान कार्यकर्ता मौजूद रहे। धनोल्टी विधान सभा के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष परमबीर सिंह पंवार ने बूथ संख्या 53 ग्राम पंचायत बगसील में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए गांवो में  आम लोगों के संग कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि  भाजपा का मूलमंत्र हर व्यक्ति को विकास से जोड़ने का है, इसी सपने को लेकर प्रधानमंत्री हर क्षण काम पर एक प्रहरी की तरह डटे रहते है, इस मुहिम को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता को मेहनत करनी होगी, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर मंडलाध्यक्ष थत्यूड पृथ्वी सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, शक्ति केंद्र सयोंजक चन्द्र सिंह रावत,  ग्राम प्रधान जयदेव गौड़, प्रेम सिंह राणा, गोबिंद सिंह, गजेंद्र सिंह, मिजान सिंह, दिलमनी गौड़, शांति प्रसाद, घनश्याम, महावीर सब्रियाल, जगत सिंह, सुमित राणा,  हुकम सिंह, महिपाल, बचन सिंह  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed