September 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

चिन्यालीसौड़ जोगत मोटरमार्ग दूरस्तीकरण से नाराज ग्रामीणों ने उठाये गंभीर सवाल।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ जोगथ मोटर मार्ग के हडियाडी के समीप चल रहे सड़क दूरस्तीकरण के लिए पहाड़ी कटान व सुरक्षात्मक कार्यों में हो रही देरी से नाराज दिचली गमरी के 40 गांवों की बीस हजार से अधिक आबादी परेसान है। भाजपा नेता उदय पाल परमार के नेतृत्वा में एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी से मिला।उन्होने लोक निर्माण विभाग की धीमी रफ्तार से चल रहे कार्य पर नाराजगी ब्यक्त की और जल्दी आवागमन शुरू न करने पर आन्दोलन करने की बात कही। अधिकारियो ने आस्वस्त किया कि 27 नवम्बर तक खुल सकता है चिन्यालीसौड़ जोगथ मोटर मार्ग ।
पिछले 10 दिन से चिन्यालीसौड़ जोगथ मोटर मार्ग बन्द है जिसको खुलवाने के बात यातायात 21 नवम्बर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा कहा गया था। लेकिन तय तिथि के बाद भी सड़क मार्ग बंद होने पर क्षेत्रवासियों ने कड़ी नाराजगी ब्यक्त की।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता मनोज दास ने बताया कि बिभाग सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सड़क मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है उनका प्रयास है कि तीन दिनों के अंदर सड़क मार्ग खोल दिया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह रावत ने बताया कि चिन्यालीसौड़ जोगथ मोटर मार्ग पर हदयाडी के पास जंहा पहाड़ पर सड़क काट कर निर्माण किया जा रहा है वँहा पहाड़ से पानी निकल रहा है और नीचे से झील का पानी सड़क का कटाव कर रहा है जो आगे भी लैंड स्लाइडिंग का बड़ा कारण बन सकता है। उन्होंने लोक निर्माण बिभाग को तत्काल गैलाड़ी से अनोल के लिए नई सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा है।

प्रतिनिधिमंडल में उदय पाल परमार, सचिन पंवार, बिजेन्द्र पंवार सहित कई लोग थे।

You may have missed