August 4, 2026

News India Group

Daily News Of India

खिरसू रोड खोला गांव में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस व SDRF मौके पर।

1 min read

पौड़ी गढ़वाल : खिरसू रोड खोला गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य में जुट गई।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 06 फरवरी 2022 को थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ सूचना से अवगत कराया कि खिरसू रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बुलेरो पिकअप UK 12 CA 3305 है, जो की खिरसू रोड के पास खोला गांव में अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे 04 लोग सवार थे, जिन्हे हल्की फुल्की चोटें आई है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों के नाम :- दीपक पुत्र लोक बहादुर उम्र 16 निवासी नेपाल, हेमराज पुत्र खड़क सिंह उम्र 18 निवासी नेपाल, गणेश पुत्र भारत निवासी नेपाल, उत्तम पुत्र कलम निवासी नेपाल।

एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम आरक्षी देवेंद्र, नरेंद्र लाल, अजय, उपेंद्र ईष्टवाल, रोबिन कुमार, आशीष, किशन व चालक देवेंद्र मौजूद रहे।

You may have missed