September 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

वेदप्रकाश थपलियाल अध्यक्ष और नीरज नेगी बने महासचिव, मसूरी रियल एस्टेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

1 min read

मसूरी। होटल फॉरेस्ट व्यू में मसूरी रियल एस्टेट एसोसिएशन की पहली आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में रियल एस्टेट कारोबारियों के हितों, संगठन के विस्तार और पंजीकरण प्रक्रिया समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में कारोबारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। बैठक में संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक कारोबारियों को एसोसिएशन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।

सर्वसम्मति से वेदप्रकाश थपलियाल को अध्यक्ष और नीरज नेगी को महासचिव चुना गया। विनोद शाह को उपाध्यक्ष, जोगेंद्र कुकरेजा और नरेंद्र कंडारी को कोषाध्यक्ष, रणवीर पंवार को सचिव, नवदेश चौधरी को सहसचिव और आर्यन को मीडिया प्रभारी बनाया गया। राहुल शाह एडवोकेट को लीगल एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रीतम सिंह नेगी, मुकेश नौटियाल, उत्तम सिंह नेगी, सूरज टम्टा, मानव तिवारी, दिनेश असवाल, गोपाल दत्त, सोबन पंवार, विजय दुमोगा, तेजपाल सरगवाण, रवीन्द्र उनियाल, कुलदीप रोहेला, दीपिका कोहली और ओपी थपलियाल को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेदप्रकाश थपलियाल और महासचिव नीरज नेगी ने कहा कि एसोसिएशन रियल एस्टेट कारोबारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा। साथ ही संगठन के विस्तार और कारोबार से जुड़े विषयों पर आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों और सदस्यता विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

You may have missed