August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

उत्तरकाशी चाणक्य क्लासेस ने मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस, छात्रो को किया पुरूस्कृत।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : चाणक्य क्लासेस ने राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्र-छात्राओं को गणित के क्षेत्र में रामानुजन के अद्वितीय योगदान के बारे में बताया गया और वहीं रामानुजन की स्मृति और सम्मान में श्रीनिवासन रामानुजन स्कॉलरशिप टेस्ट-2021 का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक सौरव राणा ने

छात्र-छात्राओं को गणित के क्षेत्र में रामानुजन के अद्वितीय योगदान के बारे में बताया गया कि वैसे तो इस क्षेत्र में पुराने समय में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कर जैसी महान हस्तियों ने भी महत्वपूर्णभूमिका निभाई । बताया कि रामानुजन ने बहुत कम उम्र में , एक स्पष्ट प्रतिभा के संके त दिखाए, और फ्रैक्शन, इनफाइनाइट सीरिज, नंबर थ्योरी, मैथमेटिकल एनालिसिस आदि के बारे में उनके योगदान ने गणित में एक उदाहरण स्थापित किया।


श्रीनिवासन रामानुजन स्कॉलरशिप टेस्ट-2021में हर बैच में प्रथम आने वाले छात्र को पूरे साल का शुल्क यानी 3500 रुपये की छात्रवृत्ति एवं द्वितीय तृतीया स्थान पर आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया ।
जिसमे B.Sc. प्रथम वर्ष से शिवओम राणा, निकिता सेमवाल और आलोक सिंह रावत क्रमशः प्रथम, द्वितीय ,तृतीय एवं B.Sc. द्वितीय वर्ष में धीरज सजवाण, अरमान बिष्ट और सूरज गुसाईं क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

More Stories

You may have missed