August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ से चमका रोडवेज, तीन दिनों में रिकॉर्ड कमाई

रुड़की रोडवेज डिपो ने गोवर्धन पूजा और भैया दूज के दौरान शानदार कमाई की, तीन दिनों में 25 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। त्योहारों में अतिरिक्त बसों के संचालन से डिपो की आय में वृद्धि हुई। हालांकि, रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सितंबर माह का वेतन अभी तक न मिलने पर चिंता जताई है।


गोवर्धन पूजा, भैय्यादूज पर रोडवेज डिपो रुड़की की बंपर कमाई हुई है। पिछले तीन दिनों में डिपो की आमदनी 25 लाख रुपये से अधिक हुई है। जिससे डिपो के साथ निगम का राजस्व भी बढ़ा है। स्टेशन अधीक्षक अमिता सैनी ने बताया कि त्योहारी सीजन में परिवहन निगम की रुड़की डिपो बस को अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए थे।

जिसके फलस्वरूप डिपो की आमदनी में इजाफा हुआ है। गोवर्धन पूजा के दिन ही डिपो को आठ लाख से ज्यादा की आमदनी हुई है। वही भैयादूज पर आमदनी में और उछाल आया है। जो करीब नौ लाख तक पहुंच गई। वही बीते शुक्रवार की आमदनी भी आठ लाख से ज्यादा रही है। जिससे परिवहन निगम का राजस्व भी बढ़ा है।

वही रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि त्योहार बीत जाने के बाद भी निगम द्वारा अभी तक सितंबर माह का वेतन जारी नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों को अपनी आजीविका चलानी में बेहद परेशानी उठानी पड रही है। उन्होंने बताया कि डिपो के कर्मचारी निरंतर अपनी ड्यूटी कर रहे है। जिससे डिपो की आमदनी व राजस्व में बढोत्तरी हो सके। फिर भी निगम द्वारा डिपो कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

More Stories

You may have missed