June 10, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी टनल को केंद्र से मिली स्वीकृति, कैबिनेट मंत्री जोशी ने केन्द्रीय मंत्री गड़करी एवं सीएम तीरथ का जताया आभार।

देहरादून :  विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी से कैम्पटी के बीच प्रस्तावित लगभग पौने तीन किलोमीटर की सुरंग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य के सैनिक कल्याण एंव औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। इसके बाद, काबीना मंत्री ने सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुलाकात कर उनका आभार जताया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी को दिल की गहराईयों से धन्यवाद करना चाहता हूं। जैसा कि आप जानते ही हैं कि उत्तराखण्ड राज्य की आर्थिकी का मुख्य आधार पर्यटन तथा पर्यटन पर आधारित व्यवसाय हैं। राज्य में गढ़वाल क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन नगर मसूरी में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को पर्यटन सीजन के समय ट्रैफिक जाम की वहज से बहुत ही समस्या होती थी। इस टनल के बन जाने से मसूरी ही नहीं बल्कि गढ़वाल क्षेत्र विशेष तौर से उत्तरकाशी में पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने इस टनल स्वीकृति प्रदान करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं दिल्ली जा कर भी नितिन गड़करी जी को धन्यवाद करूंगा।

You may have missed