उत्तराखंड क्रांति दल संगठन की मजबूती को लेकर चलाएगा जन जागरण अभियान।
मसूरी : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्राद संगठन को मजबूत करने के लिए मिस कॉल अभियान चलायेगा व इसी कड़ी में गढवाल मंडल क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम मसूरी से शुरू किया गया जा रहा है। ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। वहीं उत्तराखंड में मुनीम मुख्यमंत्री की व्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास करेंगे।
एक होटल के सभागार में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय दलों का हाई कमान दिल्ली में बैठता है वहीं से मुनीम मुख्यमंत्री भेजा जाता है हाल ही मंें उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले गये। उन्होंने माना कि उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन में कमियां है जिसको लेकर वे विधानसभा स्तर व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे और उत्तराखंड के हर जिले में कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार इंजन की सरकार चल रही है और अभी तक उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश सें डेढ़ लाख करोड़ की परिसंपत्ति नहीं मिल पाई है जबकि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और लगभग साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में भी उत्तराखंड को उसका अधिकार नहीं मिल पाया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी है। उन्होंने माना कि आज आम आदमी पार्टी का जनाधार उत्तराखंड में बढ़ रहा है जिसके पीछे उनकी जनता को भ्रमित करने वाली घोषणाएं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई गलतियों से सबक लेकर दल अब आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है और सभी विधानसभा मैं अपने प्रत्याशी के माध्यम से बूथ स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही क्षेत्रीय पार्टियों से भी तालमेल बनाकर चुनाव लड़ने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा एक वेबसाइट तैयार की जा रही है जिसमें मिस कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक संख्या में उत्तराखंड के लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेरोजगारी, संविदा कर्मियों को स्थाई करने, स्वास्थ्य व शिक्षा, जैसे कई मुददों को लेकर जनता के बीच जायेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष किशन सिंह मेहताा, उषा पंवार, ललित बिष्ट, जय प्रकाश उपाध्याय आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Found this article at exactly the right time and it answered every question I had, the thoroughness and attention to detail here is something truly worth commending.