मसूरी – नारी शक्ति मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव।
मसूरी : नारी शक्ति मंच के तत्वाधान में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई वहीं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की पत्नी गीता धामी ने मसूरी विधानसभा सहित प्रदेश की समस्त महिलाओं को तीज की हार्दिक बधाई दी व कहा कि सभी सुख समृद्धि से भरपूर हों। इस अवसर पर सुरुचि चौहान ने मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी का मसूरी आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में नारी शक्ति मंच के तत्वाधान में आयोजित तीज महोत्सव में अनेक मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर जहां बच्चों व महिलाओं ने नृत्य किया वहीं तीज पर आयोजित प्रश्नों का उत्तर देने वालों को पुरूस्कृत किया गया वहीं मेंहदी सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गये व विजेताओं को पुरूस्कार दिए गये। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई दी व उनके सुहाग की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि तीज की पूरे प्रदेश की मातृशक्ति, भाईयों व मसूरी विधानसभा की महिलाओं को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहाकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं ताकि प्रदेश आगे बढ़े ऐसे में हमसे जो भी हो सकता है प्रयास करती हूं। हमारे सामने जो समस्यायें रखी जाती है उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाता है ताकि उनका समाधान हो सके। उन्होंने कहाकि प्रदेश की खुशहाली के लिए सभी का कर्तव्य है कि वे सहयोग करें। उन्होंने तीज पर्व पर सभी के परिवारों में खुशहाली आये, सभी सुखी रखें इसकी कामना भगवान शिव मां पार्वती से करती हूं।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका/ पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि कोविड के बाद पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे शहर की महिलाओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने इसके लिए मात्र शक्ति का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिलाओं को तीज की बधाई दी व कहा कि कार्यक्रम में अनेक मनोरंजक कार्यक्रम किए गये जिसमें कैटवॉक, मेंहदी, हेयर स्टाइल, प्रश्नोत्तरी आदि थे। उन्होंने कहा कि तीज पर शहर में अनेक कार्यक्रम किए गये लेकिन पूरी मसूरी की महिलाओं को सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो पाया था जिस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंनेे गीता धामी, निर्मला जोशी सहित अन्य अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को बढाया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कबीना मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीरा सकलानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान क्यारकुली कौशल्या रावत, प्रदेश मंत्री वंदना बिष्ट, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, राजश्री रावत, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, कमल शर्मा, पालिका सभासद सरिता पंवार, सरिता कोहली, जसोदा शर्मा, कपिल मलिक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान होटल एसोसिएशन मसूरी, वरिष्ठ नागरिक समिति मसूरी, होमस्टे एसोसिएशन आदि ने भी मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी को पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
नारी शक्ति मंच के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व मंत्री गणेश जोशी की पत्नी का सम्मान करने आई भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार को कार्यक्रम में उचित सम्मान न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की व कहा कि उनकी कुर्सी को मंच से हटाया गया जिसकी निंदा करती हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पूर्व में तीज का कार्यक्रम आयोजित कर चुका है।

Spot on with this write-up, I really feel this site needs a great deal more attention. I’ll probably be back again to see more, thanks for the advice!
This is a topic which is close to my heart… Best wishes! Where are your contact details though?
Good day! I could have sworn I’ve been to this website before but after browsing through some of the posts I realized it’s new to me. Nonetheless, I’m definitely pleased I found it and I’ll be bookmarking it and checking back frequently.
Oh my goodness! Incredible article dude! Thank you, However I am having troubles with your RSS. I don’t know the reason why I cannot subscribe to it. Is there anybody getting identical RSS issues? Anyone that knows the solution will you kindly respond? Thanks.
The very next time I read a blog, Hopefully it won’t fail me just as much as this particular one. After all, I know it was my choice to read through, but I actually thought you would have something useful to say. All I hear is a bunch of whining about something that you could fix if you were not too busy seeking attention.
I blog often and I truly thank you for your information. Your article has really peaked my interest. I will bookmark your site and keep checking for new information about once per week. I subscribed to your RSS feed as well.
I’m impressed, I have to admit. Rarely do I encounter a blog that’s both educative and interesting, and without a doubt, you have hit the nail on the head. The issue is an issue that not enough folks are speaking intelligently about. Now i’m very happy that I came across this during my hunt for something concerning this.
Good article. I’m experiencing many of these issues as well..
An intriguing discussion is worth comment. I do think that you should publish more about this subject matter, it may not be a taboo matter but generally people don’t talk about such subjects. To the next! Best wishes!