August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

तिलक रमोला बने प्रांतीय उद्योग कार्यकारिणी के सदस्य।

अरविन्द थपलियाल

नौगांव : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने संगठन को प्रभावी एवं मजबूत बनाने को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को मनोनीत करने की कवायद शुरू कर दी है बिते रोज उनके द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की पहली सूची जारी की गई, जिसमें जिला स्तर पर व्यापार मंडल संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी बेहत्तर सेवाएं दे रहे कार्यकर्ताओं को चयनित किया गया, जिससे वह अपने क्षेत्र में व्यापारीक गतिविधियों पर अपना मार्गदर्शन व सहयोग देकर संगठन को गतिशील बनाने में पुर्ण सहयोग करेंगे । जिसमें यमुना घाटी से तिलक चंद रमोला, उत्तरकाशी जोशियाड़ा से पवन देव थपलियाल, ऋषिकेश से रमेश अग्रवाल, खटिमा उधम सिंह नगर से विशाल गोयल आदि शामिल है ।
तिलकचंद रमोला इससे पुर्व जिला व्यापार मंडल यमुना घाटी में जिला मिडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता तथा इस समय जिला व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त थे।
तिलकचंद रमोला ने कहा की वह सदा व्यापारी हित तथा संगठन हित में कार्य करते रहेगें।
उनकी नियुक्ति पर प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कबुल सिंह पंवार, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर चतर सिंह, हरदेव राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नौगांव जगदीश ने प्रदेश संगठन का आभार जताते इसे संगठन हित में बताया।

More Stories

You may have missed