July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं में मची होड़, भाजपा नेता अमीरचंद शाह ने पुरोला से चुनाव लड़ने के लिए की दावेदारी पेश।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड की पहले नबंर की विधानसभा सीट पर अब दावेदारी करनी की होड़ मच गयी है। पुरोला विधानसभा की हाट सीट से भाजपा नेता अमीरचंद शाह ने 2022 में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शाह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वह आजीवन भाजपा के सिपाही रहे हैं और भाजपा की सेवा में अपना यहां तक का जीवन समर्पित कर दिया है। भाजपा नेता ने पत्रकारों को बताया कि पुरोला विधानसभा में यदि पार्टी भरोसा करेगी तो वह चुनाव लड़ेगें।

पुरोला विधानसभा में अब भाजपा नेताओं की लंबी कतार लग गयी है और नेता अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
बतादें कि भाजपा में अमीरचदं शाह के ऐलान के बाद अब दावेदारों की संख्या में बढोतरी जरूर आयी है अब सवाल यह है कि भाजपा का भरोसेमंद चेहरा कौन होगा!? यह तो भाजपा का आलाकामान तय करेगा।
पुरोला में भाजपा में शामिल हुये विधायक राजकुमार के बाद पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा, दुर्गेश लाल और अब अमीरचंद शाह ने भी दावा ठोक दिया है।
विधानसभा 2022के चुनाव में पुरोला विधानसभा की राजनीति दिलचस्प रहने वाली है। साथ ही नेताओं ने सेंधमारी का सिलसिला भी शुरू कर दिया है।
हालांकि पुरोला विधानसभा की राजनीति में अब यह तय मतदाता करेंगें की कौन विश्वास पात्र है लेकिन यह सारी परिस्थितियां समय के गर्त में हैं।

You may have missed