October 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

तिब्बती समुदाय ने तिब्बत की आजादी को लेकर समर्थन मांगा।

मसूरी : तिब्बत की आजादी को लेकर तिब्बती समुदाय के लोगों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिब्बत की आजादी के लिए जन समर्थन मांगा व पर्चे वितरित किए। हैप्पी वैली से झूलाघर शहीद स्थल तक पर्चे वितरित किए गये। महिला समिति की तेंजिग ने कहा कि तिब्बत पर चाइना ने आक्रमण कर कब्जा कर लिया व अब 64 साल हो गये हैं और तब से लेकर आज तक तिब्बती समुदाय के लोग आजादी की मांग कर रहे है तिब्बत में चीनी सेना तिब्बतियों का उत्पीड़न कर रही है उनको कोई सुविधा नहीं है मानवाधिकार नहीं है। जिसके खिलाफ पूरे विश्व से समर्थन मांगा जा रहा है कि तिब्बत को शांतिपूर्ण तरीके से चाइना वार्ता करे व उनके देश को आजाद किया जाय। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तिब्बतियों का पूरा समर्थन कर रही है व पूरा सहयोग करती है।

इस मौके पर पेंपा छिरिंग ने कहा कि आज ही के दिन चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया था। भारत व भारत की जनता का सभी तिब्बती समुदाय ऋणी है कि उन्होंने शरण दी व पूरा सहयोग कर रहे हैं। व भारत सरकार से उम्मीद है कि वह तिब्बत की आजादी में सहयोग करेगी। क्योंकि तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि तिब्बत पर कब्जा करने के बाद से लगातार वहां पर तिब्बतियों के साथ अत्याचार हो रहा है व उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में तिब्बती महिलाएं व पुरूषों ने शहर में पर्चे वितरित किए व जनता व पर्यटकों से समर्थन मांगा।

You may have missed