August 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

यमुनोत्री धाम जाने वाला पैदल मार्ग खस्ताहाल, नहीं ले रहा कोई सुध।

अरविन्द थपलियाल

बड़कोट : चार धाम यात्रा चाहे धीमी गति से चल रही हो लेकिन यमुनोत्री धाम जाने वाला पैदल खस्ताहाल है। यमुनोत्री धाम को लेकर सरकार और प्रशासन की तरफ चाहे कितने बडे़ दावे होते हों लेकिन जमीन पर यह दावे हवाहवाई साबित हो रहे हैं। यमुनोत्री धाम को लेकर शुरूआती दौर से वहां का पुरोहित समाज और स्थानीय लोग गुहार लगा रहे हैं लेकिन सरकार धाम को लेकर बेहद लापरवाह नजर आ रही है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री पांच किमी पैदल है लेकिन यहां के हाल ठीक नहीं हैं सबसे खस्ताहाल भंडेली गाड़ के हैं जहां लाखों खर्च करने के बाद भी स्थिति जस की तस है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर माही ने यमुनोत्री धाम की व्यस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठायें है और उप जिलाधिकारी बड़कोट से मुलाकात कर उन्हे ज्ञापन भी दिया है।

You may have missed