July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

गर्मी से बचने का एक मात्र साधन, वृक्षारोपण – गौमुख स्वयं सहायता समूह।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : दुनिया भर में होरही भयानक गर्मी को देख उत्तरकाशी गौमुख स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वही समूह की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में पालिका सभासद देवेंद्र चौहान के साथ मिलकर वार्ड नंबर 1 गंगोरी गुफ़ियार कांझी हाउस के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। महिलाओ के द्वारा पृथ्वी पर में हो रही ग्लोवर वार्मिंग के खतरे के कारण वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गयी। इस गर्मी से मैदान-पहाड़ इसे अछूते नही रहे। गोमुख समूह की पदाधिकारी रेखा सेमवाल ने बताया कि उत्तरकाशी नगर पहाड़, नदी व पेड़-पौधों के मध्य स्थित है। प्रकृति के गोद मे होने के बावजूद भी उत्तरकाशी में गर्मी ने पिछले कई वर्ष के रेकॉर्डर तोड़ डाले है। यदि नगरवासी प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगाता है, उसकी सही ढंग से देख रेख करता है तो आने वाले समय मे वही पौधा बृक्ष बन कर जीव जंतुओं के जीवन को सरल, व स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। आने वाली वर्षों में ऐसी गर्मी से निजात पाने में आसानी होगी। वही समूह सदस्य उर्मिला रामोला ने बताया कि स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्रों को प्रकृति के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखना अधिक आवश्यक है। पर्यावरण का संतुलन ठीक से बना रहे। पेड़-पौधो से पर्यावरण संतुलित बना रहता है।

वही इस मौके पर सभासद देवेंद्र चौहान, रजनी कुडियाल, रेखा सेमवाल, उर्मिला रमोला, कांति भट्ट, एकादशी,सुशीला, मीना, आशीष मिश्रा, विजय,उपस्थित रहे।

You may have missed