August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

एक्टिव मीडिया की नव निर्वाचित कार्यकारणी ने शपथ ली।

मसूरी : एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सादगी से क्लब कार्यालय में संपन्न हो गया। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भंडारी ने नई कार्यकारणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
क्लब सभागार में सादगी से आयोजित नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिलवाल, महासचिव सूरत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मोहसिन तन्हा, उपाध्यक्ष हरीश कालरा, सह सचिव नरेश नौटियाल, संयोजक उपेद्र लेखवार, व कार्यकारणी सदस्य बिजेंद्र पुंडीर, दीपक रावत व आशीष भटट को मुख्य चुनाव अधिकारी शूरवीर भंडारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने नई कार्यकारणी को बधाई दी व अपेक्षा की कि वे पत्रकारिता के मानदंडो को कायम रखते हुए पत्रकार हितों के लिए कार्य करेंगे। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने क्लब के सभी सदस्यों का पूरी कार्यकारणी को निर्विरोध चुनने पर आभार व्यक्त किया व कहा कि क्लब के सदस्यों के सहयोग से क्लब हित में कार्य किए जायेंगे। इस मौके पर पत्रकार दीपक सक्सेना, धमेंद्र धाकड़, शिव अरोड़ा, भानू काला, राजवीर रौंछेला सहित पत्रकार मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed