August 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने 53वें डीएम के रूप में संभाला पदभार।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने रविवार की अपराह्न में जनपद के 53वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन परिसर में स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का निरीक्षण कर कोषागार का भी चार्ज लिया गया। जिलाधिकारी रुहेला ने जनपद पहुंचकर बाबा विश्वनाथ व शक्ति माता मन्दिर में पूजा अर्चना भी की।

बता दें कि नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला इससे पूर्व आयुक्त नगर निगम देहरादून के पद पर तैनात थे। डीएम रुहेला ने मुख्य विकास अधिकारी टिहरी के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। डीएम रुहेला 2015 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। डीएम रुहेला राजस्थान के मूल निवासी है।

You may have missed