August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

शिफन कोर्ट के बेघर 14 जून से पालिका प्रांगण में शुरू करेगे अनिश्चित कालीन धरना।

मसूरी : शिफन कोर्ट के बेघरों ने नगर पालिका परिषद व एसडीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि लिखिल आश्वासन देने के तीन माह बाद भी आवास आवंटित न होने पर आगामी 14 जून से नगर पालिका प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा।
शिफन कोर्ट आवासहीन निर्बल वर्ग एवं अनुसूचितजाति संघर्ष समिति मसूरी ने ज्ञापन में कहा कि 23 मार्च को उप जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिखित आश्वासन दिया गया था कि उनको आवास दिए जायेंगे लेकिन तीन माह बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे बेघरों में आका्रेश है। जबकि नगर पालिका ने भी बोर्ड में प्रस्ताव पास कर भूमि देने की सहमति दी थी। लेकिन उसके बाद भी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने कार्रवाई को आगे नहीं बढाया जिसके विरोध में 14 जून से नगर पालिका प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष संजय टम्टा, महामंत्री राजेंद्र सेमवाल, संयोजक प्रदीप भंडारी, अजय कुमार राजेश प्रसाद डंगवाल, सुंदर लाल, जगदीश लाल, विजय कुमार, आशा लाल, भूपेंद्र सिंह सविता देवी, जयबीर सिंह, संगीता भंडारी, खीमानंद, प्रमोद, गिरीश लाल, दशरथ सिंह सुनील टम्टा, धीरेंद्रलाल आदि है।

More Stories

You may have missed