July 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

ऋषि पंचमी का हुआ भव्य उत्सव, जमदग्नि ऋषि आश्रम थान में देव डोलियों के सानिध्य में मनाया उत्सव।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के ग्राम थान में वर्षों से चली आ रही परपंरा के तहत ऋषि पंचमी का उत्सव बडे़ धूम धाम से मनाया गया, बतादें कि थान गांव में ऋषि जमदग्नि ऋषि का आश्रम है और यहां गत वर्ष आज के दिन ऋषि पंचमी का उत्सव मनाया जाता है। ऋषि पंचमी के अवसर पर तकरिवन आठ देव डोलियों के लोगों ने दर्शन कर वेद पाठी ब्रह्माणों ने वेद मंत्रों से अनुष्ठान किया और देवता के माली पुजारीयों ने देव डोलियों की पुजा अर्चना कर आरती कर रात्री को भजन संध्या भजन सम्राट रामस्वरूप थपलियाल और सुशिल उनियाल के साथ भजन संध्या का लोगों ने लुप्त उठाया। उत्तराखंड की देवभूमी अपने पवित्रता के लिये अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है और ब्रह्मपुरी थान की पवित्रता मुनि महाराज जमदग्नि की पवित्र स्थली के रूप में जितनी अपनी पौराणिकता और पवित्रता रखती है उतनी सुचिता का प्रतीक है। ऋषि पंचमी के अवसर पर लोगों मुनि महाराज जमदग्नि और आवाहित देवी देवताओं से आशीर्वाद मांगा। ऋषि पंचमी के अवसर पर सेकडो़ भक्तों ने देवनगरी मे माथा टेका और मन्नत मांगी।

You may have missed