August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ मनाया गया।

मसूरी : मसूरी पब्लिक स्कूल का 56वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सभागार में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिनेता, अंतराष्ट्रीय वक्ता मेजर मौहम्मद अली शाह एवं स्कूल की प्रधानाचार्या जोयिता मुखर्जी व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें बच्चों ने गढ़वाली, गरबा, फयुजन नृत्य, जौनपुरी नृत्य, भागड़ा, आदि किया वहीं हिंदी व अंग्रेजी में नाटकों की प्रस्तुति दी वहीं स्कूल बैंड वादन ने सभी का मन मोहा, वहीं जादू का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर की गतिविधियों, खेलों, शैक्षिक गतिविधियों के लिए पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को बहुत ही प्रेरणा दायक संबोधन दिया व उन्हें जीवन में आगे बढने के टिप्स दिए। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य मुकेश लाल, सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व अन्य अतिथि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed