August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

सीओ ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर सुझाव लिए।

मसूरी : कोतवाली मसूरी में सीओ अनिल कुमार जोशी ने सीनियर सिटीजन की बैठक ली व उनसे जरूरी जानकारी व सुझाव लिए ताकि उनकी सुरक्षा की जा सके।
कोतवाली में आयोजित जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिकों को बुला कर उनकी समस्याओं को सुना गया। बैठक मे सीओ अनिल कुमार जोशी ने सीनियर सिटीजनों से पूछा कि वह अकेले रहते हैं या परिवार के साथ रहते हैं, इसके साथ ही कोई समस्या है या सुझाव हैं तो उनके बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीनियर सिटीजनों से थाने के समस्त  अधिकारियों व सीनियर सिटीजन सेल के नंबर दिए गए तथा सीनियर सिटीजन से उनके सुझाव लिए गए वह जो भी समस्या हो तो तुरंत समन्धित नम्बर पर सम्पर्क करने को कहा गया। ताकि तुरंत समस्या का समाधान किया जा सके साथ ही सीनियर सिटीजनों के मोबाइल पर उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड किया गया इस ऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है, डायल 112 के बारे में भी बताया गया अगर कोई समस्या होने पर तुरंत डायल 112 पर भी कॉल कर सकते हैं जिससे समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

इस मौके पर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी सहित वरिष्ठा नागरिक मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed