May 19, 2024

News India Group

Daily News Of India

नगर पालिका सभागार में धन्यवाद जवान अभियान का आगाज।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : देश के प्रहरियों को समर्पित धन्यवाद जवान अभियान के अंतर्गत आज उत्तरकाशी मुख्यालय के नगरपालिका सभागार में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  बिजेंद्र सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  विजयपाल सजवाण  ने विधानसभा के विभिन्न गांवों से सेवानिवृत हुए जवानों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों के इस सम्मान समारोह में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अनेक जवानों ने पूर्व विधायक सजवाण  के नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल होकर 2022 विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से उन्हें जीत दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर देशभक्ति से परिपूर्ण परिवेश में पूर्व विधायक सजवाण  एवं नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने देश सेवा के लिए अभूतपूर्व योगदान देने के लिए उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर अनेक पूर्व सैनिक पार्टी में शामिल हुए जिसमे पूर्व सैनिक भंकोली से  जगमोहन रावत भंकोली, अलेथ से  बलबीर सिंह महर, दिक धनारी से  बलबीर गुणशोला, साडा से  बचन सिंह राणा, बाड़ाहाट से  उम्मेद अधिकारी, गणेशपुर से  कुलदीप सिंह, बंद्राणी से नवीन रावत,  सुरेश सिंह रमोला, ईड धनारी से  आशुतोष बिष्ट, धनपुर से   दिनेश जोगटा, बौन से  धनवीर पडियार, साल्ड से  राजेन्द्र प्रसाद, चकोन धनारी से  गोपीचंद,  जसपाल सिंह, जोशियाड़ा से  मनोज सिंह पार्टी में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर नगरपालिका बाड़ाहाट के चेयरमैन  रमेश सेमवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल, कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष दिवाकर भट्ट, कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  बिजेंद्र सिंह गुसाईं, विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सैनिक कमल सिंह रावत, पूर्व सैनिक  अमर सिंह गुसाईं,  बिजेंद्र सिंह गुसाईं, तेजमल शाह, धर्म सिंह नाथ,  द्वारिका प्रसाद जोशी,  सुरेश सिंह,  इंद्रमणि भट्ट,  चिंतामणि,  बचन सिंह राणा,  जगमोहन सिंह रावत,  प्रबल सिंह, बिजेंद्र सिंह रावत,  जसवंत सिंह रावत,  गौरव थापा,  बलबीर सिंह महर,  बिजेंद्र सिंह राणा,  खुशपाल सिंह,  भूपेंद्र सिंह राणा,  प्रवेंद्र सिंह बिधाणा,  अजवीर सिंह पडियार,  आशुतोष बिष्ट,  धनवीर पडियार,  राजेंद पडियार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *