July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजयुमो ने चलाया थैंक्यू धामी हस्ताक्षर अभियान।

1 min read

देहरादून : प्रदेश में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा सहस्त्रधारा रोड पर स्थित कैडेट्स डिफेंस एकेडमी (CDA)में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी शामिल हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहा जोशी ने कहा कि हम युवाओं को प्रदेश के युवा और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद करना चाहिए जो युवाओं के भविष्य के लिए चिंतित हैं व महिलाओं के लिए नौकरी में 30% आरक्षण दिए जाने पर भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रदेश का हर एक युवा मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है। धामी जी जो कानून लेकर आए हैं, वह युवाओं को आने वाले समय में स्वर्णिम भविष्य प्रदान करेगा। छात्र-छात्राओं द्वारा इस नकल विरोधी कानून की सराहना की गई तथा उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया कि आपने छात्रों के भविष्य के लिए कठोर कानून बनाया है।

इस हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, आर एस परिहार, निरंजन डोभाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट,पार्षद मंजीत रावत, भूपेंद्र कठैत, चुन्नी लाल, अरविंद डोभाल, आशीष थापा, भाजयुमो प्रदेश सह मिडिया प्रभारी भावना चौधरी, अमित थापा, पूर्व भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष समीर डोभाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनय गुप्ता ,पारस गोयल, प्रदेश प्रवक्ता महेश जगूडी़ सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

You may have missed