September 28, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी में ब्रह्माकुमारीज में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजी लक्ष्मी-नारायण की झांकी

1 min read

मसूरी। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मसूरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मी-नारायण की मनमोहक झांकी के साथ बच्चों ने राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शैली ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए ब्रह्माकुमारीज द्वारा अध्यात्म और संस्कृति को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लक्ष्मी-नारायण की झांकी रही। इसमें प्रोमिला नेगी और अंशी रावत ने लक्ष्मी-नारायण की भूमिका निभाई। दोनों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। प्रोमिला नेगी की विशेष नृत्य प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर बीके वर्षा दीदी और बीके किरण रस्तोगी ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राजेश्वरी नेगी, मीना जोशी, सविता, अनीता पुंडीर, रेखा रावत, उर्मिला पंवार, बाला रावत, रेखा बिष्ट, बीना मल्ला और सभासद बबीता मल्ल सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You may have missed