June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

बर्फ और कड़ाके की ठंड होने के बावजूद स्वामी ललित रामदास जी महाराज बाबा केदार के दर पर तपस्या में हैं लीन।

देवेंद्र बेलवाल

धनौल्टी : विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट शीत कालीन मे भारी बर्फवात के चलते बंद हैं, लेकिन आज भी हिमालय में स्थित बाबा केदारनाथ के धाम में सिद्ध तपस्वी महात्मा अपनी तपस्या में आस्था के साथ लीन रहते हैं। इन्ही में एक बाबा बर्फानी के नाम से विख्यात स्वामी ललित रामदास जी महाराज आज भी धाम में रह कर 4 से 5 फीट बर्फ में भी तपस्या में लीन दिखाई देते हैं। इसी प्रकार अन्य बर्फ में महात्मा गरुड़ चट्टी में भी निवास करते हैं।
केदारनाथ धाम में मन्दिर परिसर में लगभग 4 से 5 फीट बर्फ पड़ी है, अन्य स्थानों पर 6 से 7 फीट बर्फ है।
गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग में 14 से 15 ग्लेशियर होने की आशंका पर हर वक्त खतरा बना रहता है।
इस साल सभी धामों में भारी बर्फवारी हुई है जिसका असर पुनः निर्माण के कार्यों पर साफ देखा दे रहा । जिसके चलते बर्फवारी होने सभी प्रकार के द्वितीय चरण के पुनः निर्माण के कार्य बंद पडे हैं। परन्तु आस्था व विश्वास के साथ सिद्ध महात्मा सहित अन्य म महात्मा तपस्या में लीन है

You may have missed