July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

सूर्य सिंह पंवार को प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ का बनाया गया प्रदेश सचिव।

टिहरी : सूर्य सिंह पँवार को संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही विकास डबराल को आईटी सेल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गगनमवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा है कि उत्तराखंड में कर्मचारियों की समस्याएं विगत कई वर्षों से चली आ रही है जिन के निराकरण के लिए वर्तमान में कई संगठन बने हैं पर अफसोस की व्यक्तिगत अपेक्षाओं के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी को चिकित्सा सहायता दिलवाने, कर्मचारी के हक के लिए लड़ना, कर्मचारी को पेंशन दिलवाने में सहायता करना। कर्मचारियों को न्याय दिलाना कर्मचारियों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए जागरूक करना कर्मचारियों की बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना,कर्मचारियों को स्वच्छ शासकीय आवास दिलवाना,कर्मचारियों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना,कर्मचारियों की दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा एवं रोजगार के लिए जागरूक करना एवं स्वस्थ भोजन प्रबंध करना,पुनर्वास केंद्र स्थापित करना,प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ कर्मचारियों की समस्याओं के अतिरिक्त स्वच्छ भारत अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,कर्मचारी आश्रितों के कल्याण की योजनाओं। सभी कर्मचारियों के लिए आवास जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कई मुद्दों पर भी कार्य करेगा,बहुत सोच विचार के बाद ही इस संगठन को उत्तराखंड में खड़ा करने का निर्णय लिया गया निर्णय लिया गया,प्रदेश सचिव सूर्य सिंह पंवार ने मनोज अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यहां संगठन शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों और पेंशनर्स का संयुक्त संघ है संगठन शीघ्र ही देहरादून में पत्रकार वार्ता कर अपनी भविष्य की रणनीति तय करेगा उन्होंने कहा कि आप संगठन उत्तराखंड में कर्मचारियों के लिए एक नई दिशा और दशा तय करेगा और निश्चित रूप से भविष्य का सबसे विश्वसनीय संगठन होगा।

You may have missed