September 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग, तीन संचालकों पर कार्रवाई

1 min read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सोमवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, ग्राहकों के आने-जाने से संबंधित रजिस्टर तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की।

चेकिंग के दौरान कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने और नियमों का पालन नहीं करने पर तीन स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीनों संचालकों से कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

पुलिस टीम ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को निर्देश दिए कि सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन सहित सभी आवश्यक दस्तावेज नियमित रूप से अद्यतन और सुरक्षित रखे जाएं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने तथा ग्राहकों के आने-जाने का रजिस्टर व्यवस्थित रूप से मेंटेन करने को कहा गया।

पुलिस ने स्पा संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

You may have missed