June 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

श्रीदेव सुमन मण्डल ने भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को दी शुभकामनाएं।

देहरादून : मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल ने मण्डल अध्यक्ष पूनम नोटियाल के नेतृत्व मे भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर नेहा जोशी को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई। मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड की बेटी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। इस मोके पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को शुभकामनाएं देते हुए सगंठन के लिए ऐसी कार्य करने की प्ररेणा दी उन्होंने कहा हमे गर्व है हमारी बेटी ने उत्तराखंड का मान आगे बढ़ाया।

इस मौके पर निरंजन ढोभाल, मंजीत रावत, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद नंन्दनी शर्मा, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा,पार्षद सतेन्द्र नाथ ,पार्षद चुन्नी लाल,प्रदीप रावत,भावना चौधरी, समीर ढोभाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed