September 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा विषय हुई गोष्ठी, छात्रों को विभिन्न विषयों की दी जानकारी।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्रेक्षागृह मे बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर वर्क शॉप आयोजित की गई , जिसमे विषय विषेशज्ञ हेमंत खोसला , डिप्टी रजिस्ट्रार कॉपी राइट वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत गोयल, पेटेन्ट एवं डिज़ाइन निरीक्षक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बौद्धिक संपदा और कॉपी राइट के बारे मे छात्र छात्राओ को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से अवगत करवाया। कृषक विजय सिंह रौतेला ने कॉस्मोलॉजी पर एक नयी थ्योरी को सभी छात्रों के समक्ष रखी।

वनस्पति विभाग प्रभारी डॉ एम पी एस परमार द्वारा भी सभी छात्र छात्रों को उत्तरकाशी के कॉपी राइट एवं ज्योग्राफिकल इंडेक्स के बारे मे विस्तार से बताया गया।अंत में प्राचार्या प्रो सविता गैरोला ने बाहर से आये विषय विशेषज्ञों का हार्दिक आभार प्रकट किया । साथ ही समय समय पर इस प्रकार की बोद्धिक चर्चाओं को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अनामिका छेत्री ने सभी छात्रों, प्राध्यापकों और विषय विशेषज्ञों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर प्रो. वसन्तिका कश्यप, डॉ नन्दी गड़िया, डॉ आकाश चन्द्र मिश्र, डॉ पवन बिजल्वाण, डॉ विश्वनाथ राणा, डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ दिवाकर बौद्ध, डॉ रूचि, डॉ जय लक्ष्मी रावत,डॉ सोनिया, डॉ पवेन्द्र ,डॉ परदेव, डॉ प्रेरणा पोखरियाल, डॉ आराधना आदि प्रोफेसर उपस्थित थे।

You may have missed