July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अतिवृष्टि के दौरान की सजगता देखकर प्रदेश भर की जनता जमकर कर रही है सराहना।

देहरादून : रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून राजपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मोर पंख देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छोट बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान बीते दिन देहरादून के सरखेत (मालदेवता) में हुई अतिवृष्टि में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की सजगता का वीडियो को दिखाया गया। जिसमे कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने मंत्री जोशी की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म बुराई को समाप्त करने के हुआ था। हम सब में एक बुराई होती है मंत्री जोशी ने कहा कि इस जन्माष्टमी हम अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संकल्प ले। मंत्री जोशी ने कहा कि संस्कृति के संवर्धन के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जाने चाहिए।इस अवसर पर मंत्री जोशी ने छोटे बच्चों को भी पुरुस्कृत किया।
इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत,मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, दिनेश, विशाल कुल्हान सहित कई लोग उपस्थिति रहे।

You may have missed