August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

SDM बड़कोट ने यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा, दिये जरूरी निर्देश।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था को लेकर नवनियुक्त एसडीएम देवानंद शर्मा ने अधिकारियों को लेकर यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओ का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए ,उप जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड़ के पास एक सप्ताह में स्वयं मौके पर रहकर मार्ग सुरक्षित आवाजाही लायक़ बनाएं जाने के कडे निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी आज यमुनोत्री धाम पंहुचे और पैदल मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जिनमें अधिकारीयों को साफ निर्देश दिये कि संबधितअधिकारी मौके पर ही रहे और यात्रा व्यवस्था में हो रही असुविधा को दुरूस्त करने को कहा।


यमुनोत्री धाम में सबसे बड़ी असुविधा पैदल मार्ग को लेकर है जो जगह जगह से खस्ता हाल में है और इस पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं, मामले को देखते हुये उप जिलाधिकारी देबानंद शर्मा ने भंडेलीगाड़ अन्य जगहों को दुरूस्त करने के निर्देश दिये और जिला पंचायत को सफाई व्यवस्था और युनियन व्यवस्था में सुधार के भी सुझाव दिये,मौके पर उप जिलाधिकारी सहित अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed