August 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

यमुना और गंगा घाटी में संजय डोभाल और दुर्गेश की विजय जश्न, अब विकास की राह।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : 10मार्च को विधानसभा चुनाव 2022का परिणाम आया और और 47सीटों का बहुमत भाजपा को मिला और विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 19सीटें मिली हैं व अन्य के खाते में 4सीटें गयी। जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा से भाजपा के सुरेश चौहान को 29619मत प्राप्त हुये और कांग्रेस के कद्दावर नेता विजयपाल सजवाण को 21590यानी सजवाण को 8029वोटों के बडे़ मार्जन से हराया। अब हम यमुनोत्री की हाट सीट की बात करतें हैं तो यहां भाजपा प्रत्याशी केदार रावत धरासाही हो गये और निर्दलीय संजय डोभाल को यहां 23002वोट मिले और कांग्रेस के दीपक बिजल्वाण को यहां 16313मत पेड़ यानी 6689से जीते डोभाल।उत्तराखंड की पहली विधानसभा सीट पुरोला ने तो मिथक ही तोड़ दिया जो पुरोला विधानसभा के मतदाताओं की बडी़ जीत है यहां भाजपा के दुर्गेश को 27856वोट पडे़ और कांग्रेस के बाहुबली नेता मालचंद को 21560मत यानी 6296से मालचंद हार गये। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से गंगा और यमुना घाटी में जश्न का माहौल जरूर था लेकिन विपक्षी खेमी में गम का माहोल है। पुरोला और यमुनोत्री विधानसभा में अब विकास के ऐजेडें की बात जरूर हो रही है। यहां स्वस्थ सुविधाएं पटरी से उतर चुकी हैं अस्पतालों की स्थिति यह है कि यह रेपर सेटंर बने हुये है। अब नयी सरकार से लोगों की बहुत उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि कौन सा नेता विकास के मुद्दे पर खरा उतरता है।