July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को किया निर्देशित, विभाग तथा शासन स्तर पर लंबित विषयों पर जल्द ही लिए जाए फैसला।

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के माध्यम से विभाग में नियुक्त कर्मचारियों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप राज्य की कर्मचारी भांति समझे जाने के विषय में तथा शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।
सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की विभाग तथा शासन स्तर पर लंबित विषयों पर जल्द ही फैसला लिया जाए। मंत्री ने सैनिक कल्याण, कार्मिक, वित्त तथा न्याय विभागों को आपस में समन्वय बनाकर इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को समय से सारी तैयारियां पूरी करने की कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण से प्रमुख सचिव एल फैनई, अपर सचिव मे० योगेंद्र यादव, एम०डी० उपनल ब्रिग० पाहवा, उपनिदेशक कर्नल रावत तथा अपर सचिव वित्त संजय टोलिया उपस्थित रहे।

You may have missed