August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के दूसरे सीडीएस की नियुक्त होने पर दी बधाई।

1 min read

देहरादून : देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) बनने का गौरव एक बार फिर उत्तराखंड के सपूत को प्राप्त हुआ है। पौड़ी जिले के मूल निवासी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस बने हैं।
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को भारत का CDS नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक राज्यवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नए सीडीएस के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल चौहान के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान हासिल करेगी।