May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

दुःखद – वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी अमीचंद मंगला का निधन।

मसूरी : भाजपा के वरिष्ठ नेता व मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमीचंद मंगला का निधन हो गया। जिससे शहर में शोक की लहर छा गई। विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीचंद मंगला का देहराूदन में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार प्रेम नगर शमशान घाट में किया गया। अमीचंद मंगला के निधन से मसूरी में शोक की लहर छा गयी। वह मसूरी में भाजपा के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने भाजपा को आगे बढाने के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने राम जन्म भूमि आंदोलन व राम जन्म भूमि ईट पूजन में भी अहम योगदान दिया व ऐसे समय पार्टी का नेतृत्व किया जब भाजपा का आधार नहीं था। उन्होंने पार्टी को आगे बढाया व विस्तार किया। वह राज्य आंदोलनकारी भी रहे तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई व बरेली जेल में रहे। उनके निधन से भाजपा को गहरा आघात लगा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि अमीचंद मंगला मसूरी में पार्टी बनाने वाले नेताओं में थे जिन्होंने कभी परिस्थितियों से समझौता नहीं किया व अपनी बात को बेबाक तरीके से कहा। उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है उसकी भरपाई होना संभव नहीं है। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी एवं कमल भंडारी ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया व कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही जागरूक राजनैतिक कार्यकर्ता रहे। उनके निधन पर मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मसूरी व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, कुशाल राणा, पूरण जुयाल सहित विभिन्न संगठनों एवं राज्य आंदोलनकारियों ने दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *