June 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

ऋषिकेश – दो पर्यटक नदी में डूबे, सर्च ऑपरेशन जारी।

1 min read

ऋषिकेश : शनिवार को दो पर्यटक राफ्टिंग के उपरांत नदी में चले गए जहाँ वें नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व सर्च अभियान में जुट गई।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 29 अक्टूबर 2022 को थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दिल्ली से आये 02 युवक निम बीच पर राफ्टिंग के उपरांत नदी में चले गए जहाँ वें नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम तत्काल मय राफ्ट व रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF टीम द्वारा निम बीच के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के साथ ही डीप डाइविंग के माध्यम से भी सर्चिंग की जा रही है। अभी तक युवकों का कुछ पता नही चल पाया है। युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
व कल प्रातः पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

डूबे हुए युवकों का विवरण:-

(1) वंश कौशल पुत्र अनिल शर्मा ,उम्र – 26 ,प्रशांत विहार दिल्ली

(2) कुमार गौरव उम्र – 26 छत्तरपुर फतेहपुर दिल्ली

You may have missed