August 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रांतिय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को भेजा ज्ञापन, जीएसटी से जुडे़ अधिकारी छापेमारी हो बंद।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रांतिय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि यमुना घाटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन तहसीलदार के मार्फत भेजा है और मांग की है कि जीएसटी के मौजुदा मानक व्यापारीयों पर बोझ डाल रहे हैं जिससे व्यापारीयों का एक तरिके से शोषण हो रहा है । जिला अध्यक्ष प्रांतिय उद्योग कबुल चंद पंवार ने बताया कि जीएसटी को लेकर जो छामेमारी जीएसटी अधिकारी कर रहे हैं वह गलत है।

बतादें कि व्यापारी जीएसटी से जुड़े सभी रिटर्न आनलाईन दे रहे हैं तो छापेमारी क्यों? यमुना घाटी व्यापार मंडल जीएसटी से जुडे़ प्रकरण को लेकर आक्रोशित है और छापेमारी पर रोक लगाने की बात कर रहे हैं। जीएसटी से जुडे़ प्रकरण को लेकर संरक्षक दिवान सिहं रावत, तिलक चंद रमोला, चतर सिहं चौहान, सरदार राणा, प्यारेलाल, उतम रावत, संजय सिहं राणा सहित दर्जनों व्यापार मंडल से जुडे़ प्रतिनीधियों ने आपती जताई है।

You may have missed