July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

घायलों का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे अध्यक्ष दीपक बिजलवाण।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

पुरोला के हुडो़ली के पास कल वाहन दुर्घटना होने से एक दर्जन से अधिक लोग जखमी हो गये थे जिसमें कुछ लोगों को हायर सेंटर देहरादून भेजा गया।वाहन में मां भद्रकाली की पालकी भी थी, देहरादून में घायलों का ईलाज दून अस्पताल में चल रहा है। बतादें कि मोल्डा निवासी ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, घायलों को प्राथमिक उपचार नजदीकी अस्पताल ले जाया गया कुछ को गंभीर चोटें आने के कारण उनका उपचार देहरादून दून अस्पताल में चल रहा है तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद उत्तरकाशी के अध्यक्ष जिला पंचायत उत्तरकाशी दीपक बिजलवान ने घायलों की कुशल-क्षेम जानने दून अस्पताल पहुंचे तथा वहां पहुंचने पर अध्यक्ष दीपक बिजलवाण ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से वार्तालाप कर घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया व ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

You may have missed