August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

भुवनेस्वरी देवी शरदोत्सव मेले में नेगी दा और मीना राणा के गीतों पर झूमे लोग, अध्यक्ष जिला पंचायत भी रहे मौजूद।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : 31दिसबंर तक चलने वाले माँ भुवनेस्वरी देवी शरदोत्सव मेले में शुक्रवार को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी मीना राणा व अरविन्द चौहान के गीतों की धूम रही।

देवीसौड़ के मैदान में आयोजित मेले के मुख्य अतिथि दीपक बिजल्वाण ने कहा कि अगले वर्ष से देबिसौड के इस मेले को उत्तरकाशी के माघ मेले की तर्ज पर मनाया जाएगा। देवी सौड़ पुल से लेकर सड़क तक और घरों की छत में खड़े होकर लोगो मे मेले का आनंद लिया। दीपक ने अपने विपक्षियो के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि जो लोग कैडर की बात करते है उन्हें आज की भीड़ ने बता दिया है कि निर्दलीय होते हुए भी उनके पास रास्ट्रीय दलों से बड़ा कैडर है। उन्होंने चिन्यालीसौड़ की मुख्य समस्या पेयजल योजना के समाधान के बाद यँहा की हर समस्या पर विराम लगाने का भरोसा दिलाया।

समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा अनिल बिष्ट और अरविन्द चौहान के गीतों ने समां बांधा। श्रोताओं की फरमाइश पर ‘द्वी गते बैशाख सुरमा, सुरमा सरीला, सुधि त कोई न दिखड़ू कोई, होन्स हुलार,पहाड़ी-पहाड़ी मत बोलो तथा देवभूमि कू नौ बदली बिजली भूमि करियाली हूंगरा लगनन्दी भाग्यानी जी’ गीत गाए गए। अनिल बिष्ट के गीत ‘हुंगरा लगौंदी भग्यानी नाकै की नथुली’ पर दर्शक खूब झूमे। संचालन मेला समिति के अध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा पौड़ी से आये गणि खुगसाल ने किया। समारोह में ज़िला पँचायत सदस्य अरविन्द लाल, प्रदीप कैंतुरा, शशि कुमांय, मनीष राणा, अंकित रमोला, आदि मौजूद थे।

More Stories

You may have missed